मधुबनी में चली फरसा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Star Mithila News
0

Madhubani: मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के भरिया विशनपुर गांव में दो गूटों के बीच बीते शुक्रवार को मारपीट की घटना घटी थी। इसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने फरसा और लोहे का रड से हमला कर एक पक्ष के राकेश कुमार तथा कौशल कुमार को घायल कर दिया था। 



इसी मामले को लेकर शनिवार को राजनगर थाना में भरिया विशनपुर निवासी राकेश कुमार के द्वारा कांड अंकित कराया गया। आज फिर वही घटना दोवारा दोहराया गया। एक बार फिर गांव का इलाका इस झड़प के बाद युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना के पुलिस प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा जख्मियों को स्थानीय सी0 एच0 सी0 लाए। वहां प्राथमिक उपचार कर सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

बता दें की ये रंजीश मुखिया चुनाव के समय का ही है। ये रंजीश जीत हासिल करने वाले अनिरूद्ध प्रसाद यादव और हारने वाले रामानंद प्रसाद सिंह के बीच लगातार विवाद चल रहा था। 

मुखिया अनिरूद्ध प्रसाद यादव के मुताविक चुनाव हारने के बाद लगातार रामानंद प्रसाद सिंह के द्वारा धमकी मिलता था और आज आकर यही धमकी एक बड़ा युद्ध बन गया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। 

विजित मुखिया ने एस पी0 डॉ0 सत्यप्रकाश से जानमाल की सुरक्षा के लिए गार्ड उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। तनाव को देखते हुए एस0 पी0 के निर्देश पर गांव में पुलिस गश्त के साथ साथ छानबीन में जुटी हुई है। 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top