इश्क का ऐसा खुमार, नव निर्वाचित महिला मुखिया अपने प्रेमी के साथ फरार

Star Mithila News
0

BIHAR: बिहार के सीतामढ़ी जिले में नवनिर्वाचित महिला मुखिया ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे लेकर पूरा गांव परेशान है, ग्रामीणों को समझ नहीं आ रहा है कि अब वो करे तो क्या करे। बात कुछ ऐसी है कि पंचायत के लोगों ने विकास के नाम पर जिस महिला को वोट देकर मुखिया की कुर्सी पर बैठाया वो इश्क के चक्कर में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 


मुखिया की कुर्सी को लात मारकर महिला, प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद पंचायत के लोग खुद का ठगा सा महसुस कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताविक कन्हौली थाना क्षेत्र के खोपराहा पंचायत के लांेगों ने पंचायत चुनाव में अपना कीमती वोट देकर महिला रेखा देवी को मुखिया बनाया था। ग्रामीणों से जानकारी मिली की रेखा देवी अपने मुखिया पद और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। रेखा देवी के फरार होने के बाद गांव में आका्रेश है। घटना के बाद मुखिया पति ने गांव के ही दो भाईयों पर शादी की नीयत से अपनी मुखिया पत्नी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। 

रेखा देवी पिछले 09 मार्च को सुबह अपने घर से निकली और गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मुखिया पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले को उजागर करते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा जर्द कराया है। फिलहाल महिला मुखिया का मोबाईल बंद है। पुलिस जांच में जुटी है। 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top