बिहारीगंज रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउंटर शुरू

Star Mithila News
0

BIHARIGANJ: पूर्व मध्य रेल के बनमनखी - बिहारीगंज रेलखंड पर बिहारीगंज रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउंटर आरंभ कर दिया गया। अब लोग बिहारीगंज रेलवे स्टेशन से भारत के किसी भी राज्य जाने के लिए ट्रेन का आरक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञात हो कि 15 अप्रैल 2022 से रेल का परिचालन आरंभ कर दिया गया। इसके साथ हो कम्प्यूटरीकृत टिकट की सुविधा भी प्रदान कर दी गयी। लेकिन आरक्षित टिकट काउंटर के आरंभ नहीं हो पाया था। 


इससे आमजनों में परेशानी के साथ-साथ आक्रोश भी गहराने लगा था। लेकिन अब उक्त सुविधा बहाल कर दिए जाने से लोगों की समस्या कम हो गई। हालांकि अभी भी सर्वर डाउन रहने के कारण उतना तीव्र गति से कंप्यूटर पर टिकट बनाने का कार्य नहीं हो पाता है। इसको लेकर बिहारीगंज रेल संघर्ष समिति ने विभाग के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है, ताकि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर की जा सके, और लोगों को आसानी से वह जल्दी टिकट मिल सके। ज्ञात हो कि बिहारीगंज एवं आलमनगर विधानसभा क्षेत्र की आबादी को जोड़ दिया जाए तो दोनों विधानसभा की कुल आबादी लगभग 10 लाख से अधिक है। दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एकमात्र सहारा बिहारीगंज रेलवे स्टेशन है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top