NATION: देश में लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में कहा कि साल 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका की तरह हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले 3 साल के भीतर देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस वे हाईवे का निर्माण किया जाएगा।
गुरुवार के दिन राज्यसभा के प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 2024 तक भारत की सड़कें उतनी ही अच्छी होंगी, जितनी अमेरिका की है। उन्होंने कहा, 2024 से पहले नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सड़क ढांचा संयुक्त राज्य अमेरिका जैसा ही होगा, मैं वादा करता हूं। राज्यसभा के प्रश्नकाल के दौरान एनएचएआई NHAI के फंड को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास धन की कोई कमी नही है। एनएचएआई आर्थिक रुप से बहुत मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि एनएचएआई एक साल के भीतर 5 लाख किलोमीटर की सड़कें बना सकता है।
दरभंगा-असम NH का निर्माण बरसात के बाद होगा शुरू
दिल्ली से हरियाणा-पंजाब जाना होगा आसान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अगले 3 वर्ष में देश के भीतर 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बना रही है। इनके बनने के बाद राजधानी दिल्ली से आसपास के राज्यों में जाने वालों लोगों को काफी अधिक फायदा होगा। 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली से चडीगढ़ 2:30 घंटे, दिल्ली से कटरा 6 घंटे, दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे, दिल्ली से श्रीनगर 8 घंटे दिल्ली से मुबंई 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। साथ ही दिल्ली से जयपुर, हरिद्वार, देहरादून जाने में मात्र 2 घंटे का समय लगेगा। दिल्ली से हरियाणा और पंजाब की दूरी बहुत कम समय में पूरी होगी।