राजधानी से भी तेज दौड़ेगी स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन, पटरियों पर उतरने को तैयार

Star Mithila News
0

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए ट्रेनों में भी अब अलग अलग हाई स्पीड ट्रेनों को चलाया जा रहा है। वहीं देश में अलग अलग शहरों में भी रेल कोच तैयार करने की फैक्ट्री भी लगाई जा रही है। कुछ साल पहले देश में वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन को चलाया गया था। अभी ये ट्रेन बहुत ही कम रूटों पर चलती है।


दिल्ली से कई रूटों पर चलेगी यह ट्रेन

लेकिन अब जल्द ही इस ट्रेन की सुविध नई दिल्ली से ही कई नये रूटों पर भी मिलने वाली है। इतना ही नहीं इस बार वंदे भारत ट्रेन में कई नई सुविधाओं को भी शुरू किया जाने वाला है। जिससे यात्रियों को भी इस ट्रेन में सफर करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए अलग अलग कोच फैक्ट्री में रेल के डिब्बे भी तैयार किए जा रहे हैं।

Also Read: पटना मेट्रो का यह स्टेशन मल्टीमॉडल हब के रूप में किया जाएगा विकसित, जानें कब तक होगा निर्माण

जल्द नये रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

फिलहाल देश में सिर्फ नई दिल्ली से कटरा के बीच ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया जा रहा है। लेकिन अब इसी ट्रेन को नये रूट पर भी चलाने की कवायद तेज हो गई है। सरकार का उद्देश्य देश में ज्यादा से ज्यादा वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन को चलाने का भी है। रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली से अमृतसर के बीच या फिर दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच भी जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top