भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर जल्द 110 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Star Mithila News
0

BIHAR: भारतीय रेल बिहार में लगातार अपने स्वास्थ्य में सुधार कर रहा है। कई रूटों पर ट्रैक के दोहरीकरण का काम हो रहा है तो कहीं आमान परिवर्तन कर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में भागलपुर-मंदारहिल एवं बाराहाट-बांका सेक्शन में जल्द ही 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी। बस स्पीड ट्रायल की भेजी गयी रिपोर्ट को केवल मंजूरी मिलने की देरी है। इधर बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के लिए दुमका व बांका में रेलवे का पावर ग्रिड लगभग बनकर तैयार है। फिलहाल दोनों रेलखंड पर अभी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे है।


42 मिनट में पूरा होगा सफर।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों दोनों रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया था। स्पीड ट्रायल सफल रहा था। स्पीड ट्रायल के दौरान भागलपुर से मंदारहिल स्टेशन तक 50 किमी की दूरी मात्र 42 मिनट में तय की गयी थी। ट्रेन की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे रही थी। ट्रायल में ट्रैक पूरी तरह से दुरुस्त पाया गया था।

Read Also : 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन


पिछले महीने ट्रायल रहा सफल।

भागलपुर-मंदारहिल एवं बाराहाट-बांका सेक्शन पर बीते माह स्पीड का ट्रायल किया गया था। भागलपुर से ट्रायल के लिए स्पेशल ट्रेन दिन चलाई गई थी। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक था। यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा था। ट्रेन के ट्रायल से पहले ट्रॉली से पूरे रेलखंड पर अनाउंसमेंट करायी गई थी। जिससे लोग सतर्क रहें और पटरी के पास नहीं आएं।
अब लोग इस रेलखंड से होते हुए भागलपुर से पर्यटक स्थल मंदार हिल का सफर काफी कम समय में पूरा कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top