धनबाद: नवरात्र में रेल का सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने अलग-अलग दिनों में धनबाद, बोकारो होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। इनमें दरभंगा सिकंदराबाद, मालदा टाउन सूरत और जसीडीह वास्को द गामा जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। (ads1)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़ - झारसुगुड़ा रेलखंड पर आइबी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।



रद की गईं ट्रेनें

- 22846 हटिया – पुणे एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/09/2022 एवं दिनांक 26/09/2022 (कुल 2 ट्रिप) को हटिया से रद रहेगी।

- 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2022 एवं दिनांक 28/09/2022 (कुल 2 ट्रिप) को पुणे से रद रहेगी। (ads2)

- 17007 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/09/2022 एवं दिनांक 27/09/2022 (कुल 2 ट्रिप) को सिकंदराबाद से रद रहेगी।

- 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/09/2022 एवं दिनांक 30/09/2022 (कुल 2 ट्रिप) को दरभंगा से रद रहेगी।

- 08185 हटिया – दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 22/09/2022, दिनांक 27/09/2022 एवं दिनांक 29/09/2022 (कुल 3 ट्रिप) को हटिया से रद रहेगी।

- ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/09/2022, दिनांक 28/09/2022 एवं दिनांक 30/09/2022 (कुल 3 ट्रिप) को दुर्ग से रद रहेगी।

- ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22/09/2022 को हैदराबाद से रद रहेगी।

- ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/09/2022 को रक्सौल से रद रहेगी।

- 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/09/2022 को मालदा टाउन से रद रहेगी।

- ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/09/2022 को सूरत से रद रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

- 17321 वास्को द गामा - जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/09/2022 को अपने निर्धारित मार्ग सिकंदराबाद–काजीपेट–बल्हारशाह–गोंदिया–बिलासपुर–झारसुगुड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद – गुंटूर – विजयवाड़ा – दुव्वाड़ा – भुब्नेश्वर – सम्बलपुर सिटी – झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

- 17322 जसीडीह - वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/09/2022 को अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा – बिलासपुर – गोंदिया – बल्हारशाह – काजीपेट – सिकंदराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा – सम्बलपुर सिटी – भुब्नेश्वर – दुव्वाड़ा – विजयवाड़ा – गुंटूर – सिकंदराबाद होकर चलेगी।