अररिया-गलगलिया रेल परियोजना का काम समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनो का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।


2024 से पहले इस रेलखंड पर गाड़ियां दौड़ने लगेगी।

यह बातें सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने निर्माणाधीन रेल परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के बाद कही।सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस रेल परियोजना के निर्माण में लगे अधिकारियों व अभियंताओं की टीम के साथ टेढ़ागाछ से कलियागंज, पलासी, कुर्साकाटा होते हुए अररिया तक कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण का मकसद कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ काम की रफ्तार को देखना

सांसद ने कहा कि निरीक्षण का मकसद यह था कि कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ काम की रफ्तार को देखना था।उन्होंने कहा कि अररिया-गलगलिया निर्माणाधीन रेल परियोजना के कार्य की गति संतोषप्रद है। काम की रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह समय सीमा के अंदर पूरा होगा और 2024 तक इस रेलखंड पर गाड़ियां दौड़ने लगेगी।