SAMASTIPUR ECRKU: पुरानी पेंशन बहाल हेतु किया गया प्रदर्शन

Star Mithila News
0
SAMASTIPUR: आज लोको शेड समस्तीपुर में लोको शाखा ई सी आर के यू समस्तीपुर के शाखा सचिव श्री राज कुमार ने AIRF के आह्वान पर ECRKU के मण्डल मंत्री श्री के के मिश्रा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन के बहाली हेतु विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सहायक सचिव श्री सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम वर्ष 2020 से यूनियन द्वारा कर्मचारियों के हितों में कराए गए कार्यों कि जानकारी वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को दिए। जैसे कोरोना के समय शेड कर्मचारियों का लगभग 1 माह का वेतन भुगतान कराना, N95 मास्क मुहैया करवाना, शुद्ध पेयजल हेतु RO लगवाना, हाथ धोने हेतु बेसिन लगवाना इत्यादि।

 


तत्पश्चात इन्होंने न्यू पेंशन स्कीम से हो रहे हानि के बारे में भी जानकारी साझा किये। इन्होंने ये भी कहा कि उक्त सभी कार्य आप लोगों कि एकजुटता कि देन  हैं। इसलिए आपलोग जबतक एकजुट हैं। तबतक कोई भी कार्य कर्मचारी हित में करवाना असंभव नहीं हैं।इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मुख्यालय शाखा अध्यक्ष श्री  मनोज कुमार, कारखाना स्टोर शाखा सचिव श्री अमरजीत कुमार चौधरी,आउटडोर शाखा सचिव श्री उमेश प्रकाश ने भी कर्मचारियों को सम्बोधन कर जानकारी दिए। लोको शाखा सचिव ने कर्मचारियों  को एक जुट होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु लम्बी लड़ाई लड़ने में साथ रहने को कहा।



इस मौके पर लोको शाखा कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव,उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार चौधरी, विजय कुमार राय, राजेश लाल, सत्येंद्र सिंह,रंजन कुमार,पप्पू कुमार राय,कविंद्र कुमार, नन्द किशोर सुनील कुमार, अबोध कुमार, विप्पलब चौबे,विक्रम चौधरी, सुनीता देवी, मीणा देवी, कमली देवी, रूपा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए अभी फॉलो करें Star Mithila News

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top