SAMASTIPUR: आज लोको शेड समस्तीपुर में लोको शाखा ई सी आर के यू समस्तीपुर के शाखा सचिव श्री राज कुमार ने AIRF के आह्वान पर ECRKU के मण्डल मंत्री श्री के के मिश्रा के नेतृत्व में 1मई को मजदूर दिवस का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सहायक सचिव श्री सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में मजदूर दिवस के सम्बन्ध में विस्तार से कर्मचारियों को बताया। साथ ही AIRF के संघर्ष के इतिहासों को भी साझा किया। .



शहीदों को किया नमन


इस अवसर पर अपने और अपने कामगार साथी के अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए समस्त लोको परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। समस्त लोको परिवार ने आज के दिन संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सभी ECRKU के हर संघर्ष का साथ कंधे से कंधे मिलाकर देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यालय शाखा अध्यक्ष श्री  मनोज कुमार, कारखाना स्टोर शाखा सचिव श्री अमरजीत कुमार चौधरी,आउटडोर शाखा सचिव श्री उमेश प्रकाश ने भी कर्मचारियों को सम्बोधन कर जानकारी दिए।




पुरानी पेंशन बहाली हेतु लड़नी होगी लंबी लड़ाई


लोको शाखा सचिव ने कर्मचारियों  को एक जुट होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु लम्बी लड़ाई लड़ने में साथ रहने को कहा।इस मौके पर लोको शाखा पदाधिकारी सर्व श्री सतीश कुमार चौधरी,श्री अशोक कुमार यादव,विजय कुमार राय, राजेश लाल, राज किशोर,सत्येंद्र सिंह,रंजन कुमार,पप्पू कुमार राय,कविंद्र कुमार, नन्द किशोर , अबोध कुमार, विप्पलब चौबे,विक्रम चौधरी, सुनीता देवी, मीणा देवी, कमली देवी, रूपा देवी के साथ लोको शेड समस्तीपुर के सैकड़ो रेल कर्मी उपस्थित रहे।

रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए अभी फॉलो करें Star Mithila News