RANCHI: रांची से गिरीडीह के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, उद्घाटन 12 सितम्बर को

Star Mithila News
0
रेल खबर। ट्रेन से रांची और गिरिडीह आने-जाने का सपना अगले माह साकार होने वाला है। आगामी 12 सितम्बर से रांची से न्यू गिरिडीह के लिए नई ट्रेन चलेगी। 13 कोचों की यह नई ट्रेन सुबह 6.10 में रांची से खुलेगी और 13.10 में न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचेगी। कुल सात घंटे की यात्रा में यह ट्रेन टाटरीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, महेशपुर हॉल्ट, धनवार, जमुआ होते हुए न्यू गिरिडीह जाएगी। 



रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने इस संबंध में 11 अप्रैल को पत्र जारी किया था। उन्होंने कहा है कि नई ट्रेन रांची से न्यू गिरिडीह के लिए हर दिन अप-डाउन करेगी। इसका उद्घाटन 17 अप्रैल को हो ही होने वाला था । पर रेलवे बोर्ड और विभागीय निर्देश में कुछ विलम्ब हुआ है। अब संयुक्त निदेशक ने कहा है कि रेलवे मंत्रालय ने नई ट्रेन के लिए स्वीकृति दे दी है। गाड़ी संख्या 03309 के रूप में यह ट्रेन 13 सितम्बर से रांची और गिरिडीह के बीच प्रतिदिन चलेगी।

 
RANCHI
NEW GIRIDIH
EXPRESS
Station NEW GIRIDIH
RANCHI
EXPRESS
ARR DEP ARR DEP
- 06:10 RANCHI 21:30 -
06:28 06:30 TATISILWAI21:05 21:07
08:05 08:10 BARKAKANA19:10 19:15
10:30 11:00 KODERMA 16:10 16:40
13:10 - NEW GIRIDIH - 14:00

डाउनलोड करें

रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए अभी फॉलो करें Star Mithila News

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top