SAMASTIPUR : लोको शेड समस्तीपुर: कर्मचारियों के समस्याओं के निदान हेतु सौंपा पत्र

Star Mithila News
0
समस्तीपुर: लोको शेड समस्तीपुर में लोको शाखा ई सी आर के यू सम के शाखा सचिव श्री राज कुमार ने श्री मान प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता पूर्व मध्य रेल हाजीपुर का बुके देकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में हार्दिक अभिनन्दन किया। साथ ही लोको अनुरक्षण कर्मचारियों के समस्याओं के निदान हेतु स्मार पत्र भी सौंपा। कर्मचारियों के समस्याओं के प्रति महोदय बहुत गंभीर रहे। उन्होंने यूनियन को आश्वस्त कराये कि आपलोगों कि मांग पर बहुत जल्द सकारात्मक कार्य होगा। जिससे यहाँ के कर्मचारियों को पदोन्नति मिल सकेगा। 




समस्याओं में मुख्य रूप से पदोन्नति, सामाग्री कि आपूर्ति, इत्यादि रहा। स्मार पत्र सौंपने के मौके पर मुख्यालय शाखा अध्यक्ष श्री मनोज कुमार एवं संगठन मंत्री श्री विनोद कुमार साथ ही लोको शाखा पदाधिकारी श्री सतीश कुमार चौधरी, श्री सुशील कुमार, श्री अशोक कुमार यादव, मिथिलेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।




स्टार मिथिला न्यूज पर रेल सम्बन्धित खबरें और भी हैं...


रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़े 👉 Click करें


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top