DARBHANGA : कल से चलेगी दरभंगा - पाटलिपुत्र नई इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन

Star Mithila News
0

DARBHANGA: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 15.08.2024 से प्रतिदिन पाटलिपुत्र और दरभंगा के मध्य एक जोड़ी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस 15508/15507 का परिचालन किया जायेगा।

पाटलिपुत्र से दरभंगा की ओर

गाड़ी संख्या 15508 पाटलिपुत्र-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 19.30 बजे खुलकर 19.35 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 20.02 बजे सोनपुर, 20.15 बजे हाजीपुर, 21.25 बजे मुजफ्फरपुर, 22.08 बजे रून्नी सैदपुर, 23.10 सीतामढ़ी, 00.05 बजे जनकपुर रोड तथा 00.28 बजे कमतौल रूकते हुए 00.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।

दरभंगा से पाटलिपुत्र की ओर

गाड़ी संख्या 15507 दरभंगा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दरभंगा से 03.00 बजे खुलकर 03.20 बजे कमतौल, 03.43 बजे जनकपुर रोड, 04.15 बजे सीतामढ़ी, 04.48 बजे रून्नी सैदपुर, 05.45 बजे मुजफ्फरपुर, 06.55 बजे हाजीपुर, 07.10 बजे सोनपुर तथा 07.44 बजे दीघाब्रिज हाल्ट रूकते हुए 08.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ।

नोट:- दरभंगा पाटलिपुत्र नई इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन पाटलिपुत्र से 15 अगस्त से चलेगी और दरभंगा से 16 अगस्त से चलेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top