VANDE BHARAT EXPRESS: आज तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Star Mithila News
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें दो दक्षिण रेलवे जोन में शामिल हैं। नई ट्रेनें तमिलनाडु में चेन्नई एग्मोर से नागरकोइल, मदुरै से बेंगलुरु छावनी और उत्तर प्रदेश में मेरठ से लखनऊ के बीच चलेंगी। औपचारिक कार्यक्रम एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और दक्षिणी रेलवे जोन में मदुरै जंक्शन पर आयोजित किए जाएंगे।

मेरठ सीटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 22490/89 अपनी पूरी यात्रा के दौरान 458 किमी की दूरी तय करेगी। जो मेरठ सीटी जं0 से खुलने के बाद मोरादाबाद जं0, बरेली जं0 रूकते हुए लखनउ तक जायेगी जो सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। इस रूट पर यात्रा का समय मौजूदा सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में लगभग 1 घंटा कम हो जाएगा, जिससे यात्री दोनों शहरों के बीच तेजी से यात्रा कर सकेंगे।

मेरठ सीटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (22490) मेरठ सीटी सुबह 06ः35 बजे खुलेगी जो 13ः45 बजे लखनउ पहुंचेगी। जिसका किराया चेयर कार का लगभग 1355 रूपये एवं एक्स0 चेयर कार का लगभग 2415 रूपये है।

लखनऊ - मेरठ सीटी वंदे भारत एक्सप्रेस (22489) लखनऊ से 14ः45 बजे खुलेगी जो 22ः00 बजे मेरठ सीटी पहुंचेगी। जिसका किराया चेयर कार का लगभग 1300 रूपये एवं एक्स0 चेयर कार का लगभग 2365 रूपये है।

चेन्नई एग्मोर - नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 20627/28 अपनी पूरी यात्रा के दौरान 732 किमी की दूरी तय करेगी। जो चेन्नई एग्मोर से खुलने के बाद मदुरै जं0 के रास्ते नागरकोइल तक जायेगी जो सप्ताह में बुधवार छोड़कर सभी दिन चलेगी। नई सेवा से यात्रा के समय में 2 घंटे से अधिक की कटौती होगी, जिससे यात्रियों को तेज़ और अधिक कुशल विकल्प मिलेगा।

चेन्नई एग्मोर - नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस (20627) चेन्नई एग्मोर से सुबह 05ः00 बजे खुलेगी जो नागरकोइल करीब 13ः15 बजे पहुंचेगी जिसका किराया चेयर कार का लगभग 1760 रूपये और एक्स0 चेयर कार का लगभग 3240 रूपये है।

नागरकोइल - चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस (20628) नागरकोइल से 14ः20 बजे खुलेगी जो चेन्नई एग्मोर करीब 23ः00 बजे पहुंचेगी जिसका किराया चेयर कार का लगभग 1735 रूपये और एक्स0 चेयर कार का लगभग 3220 रूपये है।

मदुरै-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 20671/72 अपनी पूरी यात्रा के दौरान 474 किमी की दूरी तय करेगी। जो बैंगलोर से खुलने के बाद सलेम जं0 के रास्ते मदुरै तक जायेगी जो सप्ताह में मंगलवार छोड़कर प्रत्येक दिन चलेगी। इस मार्ग पर यात्रा समय में लगभग 1 घंटा 30 मिनट की कमी होने से यात्रियों को फायदा होगा।

मदुरै - बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस (20671) मदुरै से सुबह 05ः15 बजे खुलेगी जो बैंगलोर करीब 13ः00 बजे पहुंचेगी जिसका किराया चेयर कार का लगभग 1575 रूपये और एक्स0 चेयर कार का लगभग 2865 रूपये है।

बैंगलोर- मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस (20672) बैंगलोर से 13ः30 बजे खुलेगी जो मदुरै करीब 21ः45 बजे पहुंचेगी जिसका किराया चेयर कार का लगभग 1740 रूपये और एक्स0 चेयर कार का लगभग 3060 रूपये है।

इन वंदे भारत ट्रेनों को बेहतर गति और आराम के साथ एक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top