PATNA: मोकामा से राजगीर के बीच चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Star Mithila News
0

पटना: यात्रियो की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे मोकामा से राजगीर के बीच एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 25 अगस्त से 31 दिसम्बर 2024 तक कुल 129 फेरा में करनौती जं0, बिहार शरीफ जं0 के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन मोकामा से राजगीर के बीच प्रतिदिन दोनों दिशा से चलेगी।



कोच संरचना एवं ठहराव संरचना

मोकामा- राजगीर- मोकामा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मे दिव्यांग कोच 2, जेनरल-7, शयनयान-3 (कुल 12 कोच) लगा होगा जो अपने यात्रा के दौरान दोनों दिशा में मोकामा, मोर, पुनारख, बाढ़, अथमलगोला, करनौती जं0, हरनौत, वेना, बिहार शरीफ जं0, पावापूरी रोड, नालंदा, सिलाव और राजगीर में रूकेगी।

मोकामा से राजगीर की ओर

गाड़ी संख्या 03239 मोकामा - राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन मोकामा से 09ः55 बजे खुलेगी जो, बाढ़ 10ः30 बजे, करनौती जं0 11ः05 बजे, बिहार शरीफ जं0 11ः39 बजे, नालंदा 11ः59 बजे होते हुए राजगीर 12ः30 बजे पहुंचेगी।

राजगीर से मोकामा की ओर

गाड़ी संख्या 03240 राजगीर - मोकामा एक्सप्रेश स्पेशल ट्रेन राजगीर से 13ः00 बजे खुलेगी जो नालंदा 13ः18 बजे, बिहार शरीफ जं0 13ः36 बजे, करनौती जं0 14ः13 बजे, बाढ़ 14ः53 बजे होते हुए 15ः27 बजे मोकामा पहुंचेगी।

नोट:- गाड़ी संख्या 13029/13030 हावड़ा - मोकामा - हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन मोकामा पहुंचने के बाद गाड़ी संख्या 03239/03240 बनकर मोकामा - राजगीर- मोकमा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top