RAJGIR: राजगीर से किउल के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

Star Mithila News
0

RAJGIR: आज से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की अतिरक्ति भीड़ को कम करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा राजगीर और किउल के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह एक स्पेशल ट्रेन है जो राजगीर और किउल के बीच अप/ डाउन 15+15 कुल 30 फेरा में चलेगी। 

संचालन विवरण

राजगीर से 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन कुल 15 फेरा 

किउल से 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन कुल 15 फेरा

कोच संरचना एवं ठहराव

राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल ट्रेन में कुल 13 कोच लगा होगा जो अपने यात्रा के दौरान अप/डाउन दोनों दिशा में राजगीर से खुलने के बाद नटसर, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा स्टेशनों पर रूकेगी।                 

समय सारणी 

राजगीर से किउल की ओर

गाड़ी संख्या 03266 राजगीर-किउल मेला स्पेशल ट्रेन जो राजगीर से सुबह 06ः10 बजे खुलेगी, नवादा 08ः03 बजे होते हुए किउल 10ः15 बजे पहुंचेगी।

किउल से राजगीर की ओर

गाड़ी संख्या 03265 किउल-राजगीर मेला स्पेशल ट्रेन किउल से 17ः00 बजे खुलेगी जो नवादा 18ः33 बजे होते हुए राजगीर 21ः25 बजे पहुंचेगी। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top