पटना के रास्ते नई दिल्ली और राजगीर के बीच चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन

Star Mithila News
0

पटनाः यात्रियों की अतिरक्ति भीड़ को कम करने के लिए रेलवे के द्वारा लगातार कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पटना, बक्सर के रास्ते नई दिल्ली से राजगीर के बीच एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह एक स्पेशल ट्रेन है जो राजगीर और नई दिल्ली के बीच 15 + 15 कुल 30 फेरा में चलेगी। 

संचालन विवरण

नई दिल्ली से 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार वो मंगलवार को 15 फेरा

राजगीर से 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार वो मंगलवार को 15 फेरा 

कोच संरचना एवं ठहराव

राजगीर- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगा होगा जो अपने यात्रा के दौरान चिपियाना बुजुर्ग, गोविन्दपूरी, प्रयागराज जं0, पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं0, बक्सर, आरा, पटनां जं0, बख्तियारपुर जं0, बिहार शरीफ जं0 स्टेशनों पर अप/डाउन दोनों दिशा में रूकेगी।                 

समय सारणी 

नई दिल्ली से राजगीर की ओर

गाड़ी संख्या 04070 नई दिल्ली- राजगीर एसी स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 00ः20 बजे खुलेगी, जो प्रयागराज 10ः30 बजे, बक्सर 14ः50 बजे, पटना 16ः45 बजे होते हुए राजगीर 21ः00 बजे पहुंचेगी।

राजगीर से नई दिल्ली की ओर

गाड़ी संख्या 04069 राजगीर- नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन राजगीर से 22ः50 बजे खुलेगी जो पटना 03ः05 बजे, बक्सर 04ः48 बजे, प्रयागराज 10ः00 बजे होते हुए नई दिल्ली 23ः10 बजे पहुंचेगी।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top