झंझारपुर: झंझारपुर होकर चलने वाली जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस के यात्रियों को नव वर्ष पर फिर एक बार निराशा हाथ लगी है। दरअसल फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर के यात्रियों को दानापुर जाने/आने के लिए सिर्फ एक ट्रेन जोगबनी-दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस है, यात्री नव वर्ष की प्रतिक्षा में थे कि शायद आने वाले नव वर्ष पर इस ट्रेन को कुछ स्पीड अप किया जायेगा ताकि 13211 दानापुर कुछ समय पहले पहुंचे ताकि दानापुर पहुंचने के बाद यात्रियों को अन्य कार्य में सहुलियत हो लेकिन रेलवे अपनी नई समय सारणी में इस ट्रेन को स्पीड अप के बजाय और धीमी गति से चलाने का निर्णय लिया है।
01 जनवरी 2025 से लागू होगा नया समय सारणी
गाड़ी संख्या 13211 अब जोगबनी से सुबह 05 बजे के बजाय अब सुबह 04ः45 में ही खुलेगी जो झंझारपुर 08ः01 बजे बजाय 12 मिनट की देरी से 08ः13 बजे पहुंचेगी। झंझारपुर से 08ः15 बजे खुलने के बाद दानापुर अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 15ः45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को अपनी पूरी यात्रा के दौरान 15 मिनट स्लो डाउन किया गया है।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 13212 दानापुर से पूर्व की भांति 06ः10 बजे पहुंचेगी जो झंझारपुर 12ः01 बजे बजाय 11ः45 बजे ही झंझारपुर पहुंच जायेगी। झंझारपुर खुलने के बाद इस ट्रेन को करीब 1 घंटा स्लो किया गया है जिसके कारण अब ट्रेन 15ः45 के बजाय 16ः30 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
झंझारपुर होकर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन का बदला गाड़ी नम्बर
गाड़ी संख्या 05580 (फारबिसगंज -दरभंगा सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 75218 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05545 (लहेरियासराय - सहरसा सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 63379 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05203 (झंझारपुर -लौकहा सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 55503 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05544 (सहरसा - लहेरियासराय सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 63378 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05204 (लौकहा - झंझारपुर सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 55504 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05543 (लहेरियासराय - सहरसा सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 63377 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05548 (सहरसा - लहेरियासराय सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 63380 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05201 (झंझारपुर -लौकहा सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 55501 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05579 (दरभंगा - फारबिसगंज सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 75217 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05202 (लौकहा - झंझारपुर सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 55502 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05546 (सहरसा - लहेरियासराय सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 63382 से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05547 (लहेरियासराय - सहरसा सवाड़ी गाड़ी) अब नये नम्बर 63381 से चलेगी।