राजगीर: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री भीड़ को देखते हुए राजगीर और कोडरमा के बीच 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था लेकिन अधिकारियों ने अब इस ट्रेन के परिचालन समय में कल यानी 20 जनवरी से बदलाव करने जा रहा है। अब राजगीर-कोडरमा स्पेशल कल से नये समय पर चलेगी।
राजगीर से कोडरमा की ओर
गाड़ी संख्या 03322 राजगीर की ओर से 20 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी जो राजगीर से सुबह 10ः55 बजे खुलेगी और नटेशर 11ः12 बजे, पहाड़पुर 13ः06 बजे, गझंडी 13ः40 बजे होते हुए कोडरमा 13ः55 बजे पहुंचेगी।
हमारे ह्वाटसप ग्रुप से जुड़े:- JOIN NOW
कोडरमा से राजगीर की ओर
गाड़ी संख्या 03321 कोडरमा की ओर से 20 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी जो कोडरमा से 14ः40 बजे खुलेगी और गझंडी 14ः52 बजे, पहाड़पुर 15ः26 बजे, नटेशर 17ः17 बजे होते हुए राजगीर शाम 17ः50 बजे पहुंचेगी।
ये स्पेशल ट्रेन अप/डाउन दोनों दिशा में राजगीर से खुलने के बाद नटेशर, तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा, गझंडी और कोडरमा स्टेशनों पर रूकेगी।