PATLIPUTRA : आज से पाटलिपुत्र और बलिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का बलिया हुआ विस्तार

Star Mithila News
0

पाटलिपुत्र: पाटलिपुत्र और बलिया के बीच पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा आज से एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र- दरभंगा -पाटलिपुत्र (15507/15508) इंटरसिटी एक्सप्रेस के रैक से चलेगी। दरअसल दरभंगा से गाड़ी संख्या 15507 सुबह 03ः00 बजे खुलकर पाटलिपुत्र सुबह करीब 08ः00 बजे पहुंच जाती है और 08ः00 बजे के बाद कई घंटो तक ये ट्रेन पाटलिपुत्र में खड़ी रहती है। यही गाड़ी संख्या 15507 आज से सुबह 08ः00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचने के बाद 08ः15 में पाटलिपुत्र से नया गाड़ी संख्या 05297 बनकर बलिया के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में बलिया से गाड़ी संख्या 05298 बनकर 13ः00 बजे खुलेगी जो पाटलिपुत्र 17ः55 बजे पहुंचेगी और यहां से 15508 बनकर 19ः30 बजे खुलेगी जो दरभंगा 01ः15 बजे रात्री में पहुंचेगी। 

पाटलिपुत्र से बलिया की ओर

गाड़ी संख्या 05297 पाटलिपुत्र - बलिया स्पेशल पाटलिपुत्र से सुबह 08ः15 बजे खुलेगी जो दिघवारा 09ः13 बजे, छपरा 10ः40 बजे होते हुए बलिया 12ः45 बजे पहुंचेगी। 

हमारे ह्वाटसप ग्रुप से जुड़े:- JOIN NOW

बलिया से पाटलिपुत्र की ओर

गाड़ी संख्या 05298 बलिया - पाटलिपुत्र स्पेशल बलिया से 13ः00 बजे दोपहर प्रस्थान करेगी जो छपरा 15ः10 बजे, दिघवारा 16ः18 बजे होते हुए शाम 17ः55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। 

अपने यात्रा के दौड़ान अप/डाउन दोनों दिशा में गाड़ी संख्या 05297/98 पाटलिपुत्र से खुलने के बाद दीघा ब्रिज हॉल्ट, भरपुरा पहलेजाघाट जं., परमानंदपुर, नयागांव, सीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ा गोपाल, गोल्डिंगगंज, छपरा कचेरी, छपरा, गौतमस्थान, मांझी एफ, बकुल्हा, सुरेमनपुर, दाल छपरा, रेवती, सहतवार, बांसडीह रोड स्टेशनों पर रूकेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top