राजगीर: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री भीड़ को देखते हुए राजगीर और कोडरमा के बीच 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन यात्रियों की सुगम यात्रा में काफी मददगार साबित होगी। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन दानापुर और राजगीर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रैक से किया जाएगा।
राजगीर से कोडरमा की ओर
गाड़ी संख्या 03322 राजगीर की ओर से 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी जो राजगीर से सुबह 10ः55 बजे खुलेगी और नटेशर 11ः15 बजे, पहाड़पुर 13ः08 बजे, गझंडी 13ः17 बजे होते हुए कोडरमा 14ः15 बजे पहुंचेगी।
हमारे ह्वाटसप ग्रुप से जुड़े:- JOIN NOW
कोडरमा से राजगीर की ओर
गाड़ी संख्या 03321 कोडरमा की ओर से 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी जो कोडरमा से 15ः00 बजे खुलेगी और गझंडी 15ः08 बजे, पहाड़पुर 15ः40 बजे, नटेशर 17ः30 बजे होते हुए राजगीर शाम 17ः50 बजे पहुंचेगी।
ये स्पेशल ट्रेन अप/डाउन दोनों दिशा में राजगीर से खुलने के बाद नटेशर, तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा, गझंडी और कोडरमा स्टेशनों पर रूकेगी।