SAMASTIPUR: लोको शेड समस्तीपुर में कार्यरत जूनियर लिपिक हरेंद्र कुमार सिंह की मृत्यु आज दिनांक 28/3/23 को सुबह 2 बजे के लगभग हो गया। जिसके बाद लोको शेड के कर्मचारियों एवं ecrku के पदाधिकारियों के द्वारा उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया साथ ही साथ सभी के कर्मचारियों के सहयोग से उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। वही उनके अंतिम यात्रा में लोको शेड के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।




साथ ही लोको शेड परिसर में भी श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया साथ ही  इनके आत्मा कि शांति हेतु लोको शेड समस्तीपुर में शोक सभा रखा गया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शान्ति हेतु भगवान् से प्रार्थना किये।जिसकी अध्यक्षता श्री मान मण्डल विद्युत अभियंता (टी आर एस)महोदय ने किया। संचालन लोको शाखा सचिव श्री राज कुमार ने किया। 

शाखा सचिव ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी साथी तनावयुक्त कार्य न करें। यदि किसी भी साथी को किसी तरह का दवाब देकर कार्य लिया जा रहा है, तो वे यूनियन के साथ साथ रेल प्रशासन को भी संज्ञान में दे। श्री मान सहायक मण्डल यात्रिक अभियंता (डीजल)महोदय ने भी कर्मचारियों को तनाव मुक्त कार्य करने हेतु प्रेरित किये। साथ ही यूनियन एवं कर्मचारियों को आश्वस्त कराये कि आप लोगों को रेल प्रशासन नियम संगत सहयोग करता रहेगा।अत: आप सभी तनाव मुक्त कार्य करें।

रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए अभी फॉलो करें Star Mithila News