DARBHANGA: रेलवे प्रशासन ने दिनांक 26.09.2023 से सकरी - हरनगर रेलखंड पर यात्री गाड़ियों के परिचालन को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि बैगनी हाल्ट समिति द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन के कारण सकरी - हरनगर रेलखंड पर सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद था | आन्दोलनकारियों द्वारा आन्दोलन समाप्त कर दिए जाने के उपरांत रेलवे प्रशासन ने दिनांक 26.09.2023 से सकरी - हरनगर रेलखंड पर पुनः सवारी गाड़ियों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलगाड़ियों के परिचालन प्रारंभ होने से जहाँ इस इलाके के यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं रेल राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।


परिचालन शुरू होने से राजस्व में होगी बढ़ोतरी


डीआरएम ने बताया कि 26 सितंबर से सकरी-हरनगर रेलखंड पर यात्री गाड़ियों के परिचालन को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन फिर से शुरू होने से जहां इस इलाके के यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं रेल राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। इस रेलखंड पर पूर्व की तरह अभी दो जोड़ी सवारी गाड़ियां ही चलेंगी। गाड़ियों के रवाना होने एवं पहुंचने का समय भी पूर्व निर्धारित ही रहेगा।




Time Table of 05591-05592

DARBHANGA
HARNAGAR
DEMU SPL.
StationHARNAGAR
DARBHANGA
DEMU SPL.
ARRDEPARRDEP
-08:25DBG05:52-
08:3608:37KKTH05:1305:14
08:4508:46BJIH04:5704:58
08:5008:51TRS04:5004:51
08:5608:57SSNS04:4404:45
09:0309:05SKI04:3604:37
09:2609:27JPAH04:0104:02
09:5209:53BPAH03:3503:36
10:1010:11NUIH03:1703:18
10:3010:31BIRL02:5702:58
11:00-HIR-02:45

Time Table of 05517-05518

DARBHANGA
HARNAGAR
DEMU SPL.
Station
HARNAGAR
DARBHANGA
DEMU SPL.
ARRDEPARRDEP
-04:20DBG07:45-
04:3004:31KKTH07:1907:20
04:3504:36BJIH07:0607:07
04:4804:49TRS07:0107:02
04:5804:59SSNS06:5606:57
05:0605:08SKI06:4806:50
05:3205:33JPAH06:1606:17
05:5805:59BPAH05:5005:51
06:1606:17NUIH05:3205:33
06:3606:37BIRL05:1205:13
07:05-HIR-05:00

रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए अभी फॉलो करें Star Mithila News