दरभंगा। मिथिला को पहली दिल्ली-दरभंगा वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने की उम्मीद जग गयी है। सूत्रों के अनुसार रेलवे दिल्ली-दरभंगा वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। वर्तमान में विभिन्न रूटों को मिलाकर सम्पूर्ण देश में 34 वंदे भारत ट्रेनें सेवा में हैं, जिनमें चौदह 16-कार सेवाएँ और बीस 8-कार सेवाएँ शामिल हैं। सरकार ने अगस्त 2024 तक 75 वंदे भारत सेवाओं का चालू करने का लक्ष्य रखा है। सुत्रों के मुताबिक दरभंगा दिल्ली वंद भारत ट्रेन चलाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसे नव वर्ष पर चलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक शीतकालीन सत्र के बाद इस रूट पर ट्रेन सम्बन्धित खबर आ सकती है, सांसद गोपाल जी ठाकुर के मुताबिक जल्द ही मिथिला का सपना साकार होगा। 

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया था मांग

ज्ञात हो वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली से दरभंगा तक चलाये जाने की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यदि दरभंगा तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी तो उसके लिए विभाग की ओर से गाइडलाइन भी आएगी। उसके बाद ही इस संबंध में कोई विशेष जानकारी दी जा सकती है। वहीं, इससे पूर्व भी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार से इसकी मांग की है, पर अभी इस संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अगर दिल्ली से दरभंगा के बीच वंद भारत ट्रेन चली तो करीब नौ घंटे में लोग देश की राजधानी दिल्ली पहुंच जाएंगे।

रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़े 👉 Click करें

ट्रेन में उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन में एलइडी लाइट, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, ऑन बोर्ड वाईफाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वैक्यूम शौचालय, हर सीट के नीचे रीडिंग लाइट, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर जैसी सुविधा के अलावा ट्रेन में सीसीटीवी, फायर फाइटिंग सिस्टम, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजा लगा रहेगा। साथ ही डिब्बे में एक डिस्प्ले बोर्ड भी रहेगा। इसमें ट्रेन की स्पीड, ट्रेन कहां पहुंची और ट्रेन कितने समय में अपने मंजिल तक पहुंचेगी, इसकी जानकारी यात्रियों को मिलती रहेगी।

130 किमी प्रति घंटे की होगी स्पीड

वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। कोच में लगी कुर्सियां 180 डिग्री अर्थात विपरीत दिशा में घुमाई जा सकती हैं। ट्रेन में खाने-पीने का सामान रखने के लिए डीप फ्रीजर लगा रहता है। यात्री ट्रेन में अपनी पसंद के गाने या मूवी भी देख सकते हैं। ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। ट्रेन में 16 डिब्बे होते हैं। इसमें 14 चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार वाले कोच होते हैं। चेयर कोच में 78 सीटें रहती हैं जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में 52 यात्री सफर कर सकते हैं।

स्टार मिथिला न्यूज पर रेल सम्बन्धित खबरें और भी हैं...


रेल संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़े 👉 Click करें