JHANJHARPUR : झंझारपुर डेमू ट्रेन का विस्तार फारबिसगंज तक, कल से चलेगी ट्रेन

Star Mithila News
0

झंझारपुरः झंझारपुर समेत इस क्षेत्र के लेागों की लम्बी मांग अब धीरे- धीरे पूरा होते दिख रहा है। लगभग 89 वर्षों के बाद कोई पैसंजर ट्रेन झंझारपुर से चलकर पूर्व की दिशा में अवस्थित नेपाल बार्डर के समीप फारबिसगंज पहुंचेगी। जिससे लोगों को अब विराटनगर जाना काफी आसान हो जायेगा। नेपाल (विराटनगर) से मैथिलानियों का बेटी - रोटी का सम्बन्ध रहा है। रेलवे भी अब इस बेटी - रोटी के सम्बन्ध को ट्रेन के माध्यम से जोड़ने जा रही है।

झंझारपुर डेमू का विस्तार फारबिसगंज तक


वर्तमान में एक ट्रेन जो सुबह 06ः13 में झंझारपुर से खुलकर दरभंगा तक जाती है । अब इस ट्रेन का विस्तार फारबिसगंज तक कर दिया गया है। जिसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। गाड़ी संख्या- 05579/ 05580 अब फारबिसगंज से 03ः15 (सुबह में) खुलकर अपने निर्धारित समय 06ः13 में झंझारपुर चहुंचेगी और 06ः15 में झंझारपुर से खुलकर 08ः20 (सुबह में) अपने पूर्व निर्धारित समय पर दरभंगा पहुंचेगी। इस खबर से ईलाका में काफी खुशी की लहर दौड़ गयी है।
सवाड़ी गाड़ी समय सारणी

फारबिसगंज से दरभंगा की ओर

फारबिसगंज - 03ः15 सुबह
नरपतगंज - 03ः39 सुबह
ललितग्राम - 04ः00 सुबह
राघोपुर - 04ः41 सुबह
सरायगढ़ - 05ः03 सुबह
निर्मली - 05ः26 सुबह
घोघरडीहा - 05ः41 सुबह
तमुरिया - 06ः01 सुबह
झंझारपुर - 06ः13 सुबह
दरभंगा - 08ः20 सुबह

दरभंगा से फारबिसगंज की ओर

दरभंगा - 19ः10 शाम
झंझारपुर - 08ः33 रात्री
तमुरिया - 08ः51 रात्री
घोघरडीहा - 09ः10 रात्री
निर्मली - 09ः34 रात्री
सरायगढ़ - 10ः13 रात्री
राघोपुर - 10ः29 रात्री
ललितग्राम - 11ः00 रात्री
नरपतगंज - 11ः34 रात्री
फारबिसगंज - 12ः20 मध्यरात्री

ज्ञात हो कि दरभंगा - फारबिसगंज सवारी गाड़ी संख्या 05579/ 05580 प्रतिदिन दोनों दिशाओं में सभी छोटे- बड़े हॉल्ट एवं स्टेशनों पर रूकेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top