झंझारपुर: दरभंगा के काकरघाटी से शीशो के बीच चल रहे बाय पास रेल लाईन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बाय पास लाईन को काकरघाटी की ओर से काकरघाटी यार्ड में जोड़ा जाएगा इसीलिए काकरघाटी स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों को देखते हुए 05 मई से 10 मई के बीच निम्नानुसार कुछ ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द, पुनर्निर्धारित और मार्ग परिवर्तन किया गया है।

रद्द ट्रेन सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 15501 रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस 09 मई को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 15502 जोगबनी रक्सौल एक्सप्रेस 09 मई को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द ट्रेन सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 05544 सहरसा लहेरियासराय डेमू ट्रेन 05 मई से 10 मई तक सकरी तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 05546 सहरसा लहेरियासराय डेमू ट्रेन 09 मई एवं 10 मई को सकरी तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 05548 सहरसा लहेरियासराय डेमू ट्रेन 08 मई से 10 मई तक सकरी तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय सहरसा डेमू ट्रेन 05 मई से 10 मई तक सकरी से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 05545 लहेरियासराय सहरसा डेमू ट्रेन 10 मई एवं 11 मई को सकरी से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 05547 लहेरियासराय सहरसा डेमू ट्रेन 08 मई से 10 मई तक सकरी से चलेगी।

मार्ग परिवर्तित कर चलने वाली ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 13211 जोगबनी दानापुर एक्सप्रेस 10 मई को सरायगढ़ से वाया सहरसा, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 13212 दानापुर जोगबनी एक्सप्रेस 10 मई को समस्तीपुर से वाया सरहरसा, सरायगढ़ चलेगी।

पुनर्निर्धारित कर चलने वाली ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 05579 दरभंगा फारबिसगंज डेमू ट्रेन 10 मई को अपने पूर्व निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से चलेगी।