दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अब रोजाना चार उड़ानें संचालित होंगी. अगले महीने से इस रूट पर चार विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर तीन एयरलाइंस को स्लॉट मिला है। दो कंपनियां नई हैं. इस रूट पर पूर्व से स्पाइसजेट की सेवा है। नए कैरियर अकासा के बाद अब इंडिगो को स्लॉट दिया गया है। 


विभाग नई उड़ान सेवाओं के लिए पहल शुरू कर रहा है। गौरतलब है कि फिलहाल दिल्ली रूट पर दो विमान संचालित हो रहे हैं। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद रूट पर भी एक-एक उड़ान है। लोगों को उम्मीद है कि जब दिल्ली रूट पर चार जोड़ी विमान उड़ान भरने लगेंगे तो टिकट के दाम कम होंगे। यात्री दबाव अधिक होने के कारण इस रूट पर किराया अधिक है। 


8 नवंबर 2020 को दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री सुविधाएं बहाल कर दी गईं. यहां से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू की गईं। दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है और लोगों को महंगा किराया चुकाना पड़ता है।

विमानों की संख्या बढ़ने से एयरलाइंस के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. इससे यात्रियों को फायदा होगा. यात्री किराया कम होने की संभावना है. फिलहाल दिल्ली रूट पर किराया 12 हजार रुपये से ज्यादा हो गया है.