पुर्णिया: पुर्णिया से सहरसा तक आने वाली 05225 पुर्णिया सहरसा डेमू एक्सप्रेस रात्री 11ः55 बजे लगभग जब पुर्णिया से चलकर सहरसा के लिए आ रही थी तब एक्सेल लॉक हो जाने के कारण ट्रेन बैजनाथपुर से कारूखीरहर नगर के बीच अटक गई, जिस कारण पुर्णिया से चलने वाली निम्न ट्रेनों को रद्द किया गया है इसके अलावा कुछ ट्रेन सहरसा तक ही आज चलेगी।

आज पुर्णिया से रद्द होने वाली गाड़ी

  1. 13206 जनहित एक्सप्रेस
  2. 05240 सहरसा- पुर्णिया डेमू स्पेशल
  3. 05239 पुर्णिया- सहरसा डेमू स्पेशल
  4. 05230 सहरसा - बिहारीगंज डेमू स्पेशल
  5. 05237 बिहारीगंज - पुर्णिया डेमू स्पेशल
  6. 05238 पुर्णिया - बिहारीगंज डेमू स्पेशल
  7. 05229 बिहारीगंज- सहरसा डेमू स्पेशल
  8. 03630 दानापुर- तिलैया पैसेंजर ट्रेन
  9. 03629 तिलैया- दानापुर पैसेंजर ट्रेन

आज पुर्णिया - सहरसा रेलखंड पर हुए ट्रेन दुर्घटना के कारण कुछ ट्रेनों को सहरसा तक या सहरसा से ही चलाया जाएगा।

  1. 14618 अमृतसर- पुर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस जो अमृतसर से 24.04.2024 को पुर्णिया के लिए चली थी, आज सहरसा तक ही चलेगी।
  2. 14617 पुर्णिया कोर्ट- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस आज सहरसा से अपने निर्धारित समय समय से चलेगी।
  3. 13205 जनहित एक्सप्रेस जो पुर्णिया कोर्ट से 25.04.2024 को चली थी दौरम मधेपुरा तक ही चलेगी।
नोट:- 03629 तिलैया - दानापुर के रैक से पाटलीपुत्र- सहरसा के बीच आज 13206 (पाटलीपुत्र-सहरसा डेमू) के समय पर एक स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलेगी।