कटिहार: रेल यात्रियों के लिए एक बुड़ी खबर है, दरअसल पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे की 8 जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेन अब एक्सप्रेस बनकर चलेगी, इन सभी आठ जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों को 1 जुलाई से एक्सप्रेस बनाकर चलाने की तैयारी है, साथ ही ये आठ जोड़ी ट्रेन अब नए गाड़ी नम्बर के साथ चलेगी। 1 जुलाई से इन सभी आठ ट्रेनों के समय सारणी में भी बदलाव की तैयारी है।

सुपरफास्ट से एक्सप्रेस बनेगी ये ट्रेन

  1. गाड़ी संख्या 12523 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली के बीच नए गाड़ी संख्या 15725 के साथ चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12524 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नए गाड़ी संख्या 15726 के साथ चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 12520 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर अगरतला से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच नए गाड़ी संख्या 15660 के साथ चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12519 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अगरतला के बीच नए गाड़ी संख्या 15659 के साथ चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 12504 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर अगरतला से बेंगलुरु के बीच नए गाड़ी संख्या 15674 के साथ चलेगी।
  6. गाड़ी संख्या 12503 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर बेंगलुरु से अगरतला के बीच नए गाड़ी संख्या 15673 के साथ चलेगी।
  7. गाड़ी संख्या 12508 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर सिलचर से तिरुवनंतपुरम के बीच नए गाड़ी संख्या 15678 के साथ चलेगी।
  8. गाड़ी संख्या 12507 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर तिरुवनंतपुरम से सिलचर के बीच नए गाड़ी संख्या 15677 के साथ चलेगी।
  9. गाड़ी संख्या 12510 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर गुवाहाटी से बेंगलुरु के बीच नए गाड़ी संख्या 15680 के साथ चलेगी।
  10. गाड़ी संख्या 12509 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर बेंगलुरु से गुवाहाटी के बीच नए गाड़ी संख्या 15679 के साथ चलेगी।
  11. गाड़ी संख्या 12514 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर सिलचर से सिकंदराबाद के बीच नए गाड़ी संख्या 15684 के साथ चलेगी।
  12. गाड़ी संख्या 12513 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर सिकंदराबाद से सिलचर के बीच नए गाड़ी संख्या 15683 के साथ चलेगी।
  13. गाड़ी संख्या 12516 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर सिलचर से कोयंबत्तूर के बीच नए गाड़ी संख्या 15676 के साथ चलेगी।
  14. गाड़ी संख्या 12515 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर कोयंबत्तूर से सिलचर के बीच नए गाड़ी संख्या 15675 के साथ चलेगी।
  15. गाड़ी संख्या 22504 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच नए गाड़ी संख्या 15906 के साथ चलेगी।
  16. गाड़ी संख्या 22503 अब सुपरफास्ट के बजाए एक्सप्रेस बनकर कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ के बीच नए गाड़ी संख्या 15905 के साथ चलेगी।

ये गाड़िया अब नए समय पर चलेगी

  1. मालदा टाउन से भटिंडा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13413 अब बालुरघाट से भटिंगा के बीच नए गाड़ी संख्या 15733 बनकर चलेगी।
  2. भटिंडा से मालदा टाउन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13414 अब भटिंडा से बालुरघाट तक नए गाड़ी संख्या 15734 बनकर चलेगी।
  3. मालदा टाउन से भटिंडा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13483 अब बालुरघाट से भटिंगा के बीच नए गाड़ी संख्या 15743 बनकर चलेगी।
  4. भटिंडा से मालदा टाउन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13484 अब भटिंडा से बालुरघाट तक नए गाड़ी संख्या 15744 बनकर चलेगी।
मालदा से चलने वाली इन ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव करते हुए अब इसे बालुरघाट से 01 जुलाई से चलाने की तैयारी है। इन ट्रेनों का भी 1 जुलाई से नया समय सारणी जारी होगा।